Showing posts with label आगे बढ़ो. Show all posts
Showing posts with label आगे बढ़ो. Show all posts

Tuesday, September 14, 2010

लात मारो आगे बढ़ो

लात मारो आगे बढ़ो
मारो, बढ़िया है, खूब मारो
फुटबाल पे मारो
मोटर साईकिल, स्कूटर के किक को मारो
साईकिल, रिक्शा के पैडल को मारो
रस्ते पे लुढ़कते पत्थर को मारो
दे दना-दन मारो
मारो लेकिन किसी के पेट पे मत मारो
मजदूर के रोज़ी पे मत मारो
किसी इंसान को मत मारो
किसी के जज्बे और जज्बात पे मत मारो
किसी के आरज़ू-अरमान पे मत मारो
किसी के ईमान पे मत मारो

मारो खूब मारो
तबियत से मारो लात
और आगे बढ़ो
चैम्पियन बनो