Showing posts with label भगवान. Show all posts
Showing posts with label भगवान. Show all posts

Sunday, November 21, 2010

मैं भगवान से नफ़रत करता हूँ?

मैं भगवान से नफ़रत करता हूँ?
इतनी नफ़रत?
कहीं ऐसा तो नहीं कि
मुझे भगवान में
बाप, बड़ा भाई
मास्टर-मौलवी
या कि मेरा बॉस नज़र आता है
ऐसा क्या?
अगर यह सच है तो
मेरी अपने भगवान से विनर्म विनती है कि
वो प्लीज़ मेरा बाप, भाई, मास्टर-मौलवी
और मेरा बॉस बनना बंद करे
और हाँ !
बाप, भाई, मास्टर-मौलवी और बॉस से विनती है कि
वो भी प्लीज़ भगवान बनना बंद करे
और मेरे और भगवान के बीच
कांटेदार बड़ा ना बनें
प्लीज़ !
प्लीज़ का मतलब समझते हैं ना?